ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

साईं एजुकेशनल एवं हेल्थ अवरनेश ट्रस्ट की मासिक संगोष्ठी, बुद्धिजीवियों को किया सम्मानित

Report

Phuldev Patel

मुजफ्फरपुर। (30 जनवरी ) को साईं एजुकेशनल एवं हेल्थ अवरनेश ट्रस्ट के बैनर तले मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।ट्रस्ट ने बुद्धिजीवियों को किया सम्मानित। इस गोष्ठी की अध्यक्षता ट्रस्ट के समाज कल्याण निर्देशक डाक्टर रागिनी रानी ने किया। वही ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर अरूण कुमार सिंह ने कहा कि इस शहर को सुंदर ही नहीं, सुंदर योजना ही नहीं बल्कि बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन भी करना होगा।

साईं एजुकेशनल एवं हेल्थ अवरनेश ट्रस्ट की मासिक संगोष्ठी, बुद्धिजीवियों को किया सम्मानित

जिले के उप मेयर डॉ मोनालिसा ने कहा कि अपने स्तर से योजना सही और सुचारु से चलवाने का प्रयास करुंगी। वही डॉ नवीन कुमार ने जिले में हर व्यक्ति को सम्मान दृष्टि से लगे कि हमारे क्षेत्र में बहुत ही बेहतरीन तरीके से काम हुआ हो यह जानकारी होनी चाहिए, डॉ शताक्षी समरेंद्र कुमार पवन ने कहा कि आप की नई पीढ़ी को नया जीवन शुरू करने के लिए स्वछता एवं सुंदरता की कामना करते हैं, इसके लिए आप जन प्रतिनिधि, समाज सेवी, बुद्धिजीवियों को एकजुट होकर सही दिशा निर्देश का आईना दिखाने की जरुरत है। 

साईं एजुकेशनल एवं हेल्थ अवरनेश ट्रस्ट की मासिक संगोष्ठी, बुद्धिजीवियों को किया सम्मानित

इस कार्यक्रम में राजीव रंजन, अविनाश तिरंगा, मनोज वत्स ने कहा कि इस साईं एजुकेशनल ट्रस्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही बेहतरीन कार्य किया है। इसमें समाजिक सहयोग भी भरपूर मिला है। जन प्रतिनिधि, नौजवान को इस शहर को उगते सूर्य की तरह चमका देंगे, तभी समाज में एक समर्पित नागरिक का दर्जा प्राप्त होगा। सविता राज, दिलीप कुमार सिंह,असलम,रवि भूषण,गौरव कुमार, शंभू मोहन बबलू कुमार,अनील कुमार सिंह,अजनीकांन्त श्रीवास्तव, नवीन रौशन, ममता कुमारी, मनोज जायसवाल,सोनी झा सोनल वर्मा, डॉ संतोष कुमार अनल, अंशु तिवारी, नीरज कुमार,सरोज कुमार, गणेश प्रसाद सिंह, गोपाल फलक, एवं गोष्ठी स्थल पर प्रमुख सुधांशु राज अपने अपने विचार व्यक्त किया। 

साईं एजुकेशनल एवं हेल्थ अवरनेश ट्रस्ट की मासिक संगोष्ठी, बुद्धिजीवियों को किया सम्मानित

अंत में आंमत्रित प्रतिभागियों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया वहीं मंच संचालन शिक्षक एवं संगोष्ठी संयोजक डॉ सतीश कुमार साथी अपने जीवन में बच्चों के जीवन पर बेहतरीन कार्य करने आवश्यकता को दर्शाया वही डॉ रागिनी रानी ने अपने स्वागत सह अध्यक्षिय उदगार में कहां की नगर के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर सकारात्मक भूमिका निभानी होगी नगर के लिए आदर्श आचार संहिता ही बेहतरीन तरीका दे सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ